Home   Contact us

 

समाचार

देश

प्रदेश
राजनीति
व्यापार
खेल
संपादकीय

फीचर्स

सिनेमा

टेलीविजन
धर्म
सैर-सपाटा
टेक्नॉलाजी
महिला जगत
स्वास्थ्य
खाना खजाना
 
 
 
 
 
 
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
 

क्रिकेट में भी पीला कार्ड!
 

अब वह दिन दूर नहीं जब क्रिकेट में भी अंपायर खिलाड़ियों को पीले कार्ड दिखाते नजर आएंगे। जेंटलमैन गेम क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच लगातार बढ़ते छींटाकशी और अनुशासनहीनता की वजह से उन्हे सजा देने के लिए फुटबाल व हाकी से इस कठोर सजा की परंपरा को उधार लेने पर विचार किया जा रहा है।

मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब [एमसीसी] मैदान पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पीले कार्ड का प्रयोग करने पर विचार कर रहा है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड [ईसीबी] व एमसीसी बुधवार की रात चर्चा करेगा कि इसे अगले काउंटी सत्र में लागू किया जाए या नहीं। एक अखबार ने ईसीबी के अध्यक्ष जाइल्स क्लार्क के हवाले से लिखा है कि ईसीबी व एमसीसी की क्रिकेट समितियों के अध्यक्ष जैक सिमंस व माइक ग्रिफिथ खिलाड़ियों के व्यवहार से काफी चिंतित हैं और यदि ट्रायल सफल रहता है तो वे इसे प्रथम श्रेणी मैचों में लागू करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, 'गुलाबी गेंदों जैसे अन्य प्रयोगों को पहले आजमाया जाएगा। रग्बी फुटबाल में खिलाड़ी को अनुशासनहीनता पर 10 मिनट के लिए मैदान से बाहर भेजा दिया जाता है, जो खेल के कुल समय का आठवां हिस्सा है। इसी तरह एक क्रिकेट खिलाड़ी को 12 ओवर के लिए मैदान से बाहर किया जा सकता है।'


 

उज्जैन का इतिहास

आज का उज्जैन
क्षिप्रा तट उज्जयिनी
क्या देखे
होटल
महाकाल मंदिर
सिंहस्थ
विक्रम युनिवसिटी
उज्जैन मेप
फोटो उज्जैन