Home   Contact us

 

समाचार

देश

प्रदेश
राजनीति
व्यापार
खेल
संपादकीय

फीचर्स

सिनेमा

टेलीविजन
धर्म
सैर-सपाटा
टेक्नॉलाजी
महिला जगत
स्वास्थ्य
खाना खजाना
 
 
 
 
 
 
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
 
साइमंड्स ऑस्ट्रेलियाई टीम में फिट नहीं : मैनेजर
 

ऑस्ट्रेलियाई टीम से अनुशासनात्मक कारणों से बाहर किए गए ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने स्वीकार किया कि वह टीम की विकास की सतत प्रक्रिया में फिट नहीं बैठते। इस ऑलराउंडर के मैनेजर मैट फेरोन ने कहा, 'उसने मुझे बताया कि उसे ऐसे लोगों से घिरे रहने की जरूरत है जिनसे वह घुल मिल सकता है।' उन्होंने कहा कि यह उसके उबरने की प्रक्रिया का हिस्सा है। निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलियाई टीम का माहौल उसे यह चीजें नहीं दे सकता। यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नहीं चलेगा क्योंकि यह टीम की विकास की सतत प्रक्रिया है।
पिछले दो वर्षों में साइमंड्स ने साथी खिलाड़ी जैसे एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन को संन्यास लेते देखा है जिनकी जगह युवा खिलाड़ियों ने ली है और इनका आपस में घुलने मिलने का अलग तरीका है। साइमंड्स के क्वींसलैंड के पूर्व साथी जिमी माहेर को लगता है कि अगर साइमंड्स को सही माहौल दिया जाए तो यह ऑलराउंडर वापसी कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि उसने इस वर्ष डेरेन लेहमैन और एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है।


 

उज्जैन का इतिहास

आज का उज्जैन
क्षिप्रा तट उज्जयिनी
क्या देखे
होटल
महाकाल मंदिर
सिंहस्थ
विक्रम युनिवसिटी
उज्जैन मेप
फोटो उज्जैन